घाटी में अशांति फैलाने के लिए लक्षित हत्याएं की गयीं : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 11 Jun 2022 06:13 PM
घाटी में अशांति फैलाने के लिए लक्षित हत्याएं की गयीं : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि घाटी में लोगों की निशाना साधकर हत्याएं आतंकवादियों द्वारा हताशा में सुरक्षा बलों को कोई गलती करने के लिए उकसाने के मकसद से की जा रहीं हैं ताकि लोग विरोध में सड़कों पर उतर सकें.

सिन्हा ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कहा,‘‘निर्दोष लोगों की लक्षित हत्याएं हुई हैं. मेरा मानना है कि समाज को इसकी ंिनदा करनी चाहिए. बच्चों को शिक्षा देने वाली एक महिला शिक्षिका की हत्या कर दी गयी. अगर समाज इसकी ंिनदा नहीं करता है, तो मुझे लगता है कि हम अपने कर्तव्यों से दूर हो रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि हताश होकर आतंकी इन कृत्यों को अंजाम दे रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news