Pahlaj Nihalani Dies: फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का बीमारी के बाद 76 साल की उम्र में निधन

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Thu, 04 Jun 2026 12:18 PM
Pahlaj Nihalani Dies: फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का बीमारी के बाद 76 साल की उम्र में निधन
ऑडियो सुनें

Pahlaj Nihalani Dies: फिल्म निर्माता और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें लिवर से जुड़ी समस्याएं थीं। पहलाज के करीबी ने जानकारी दी कि उन्हें बीती रात अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज सुबह उनका निधन हुआ। वो लीवर से जुड़ी समस्या से जूझ रहे थे।

निहलानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक जानी-मानी हस्ती थे। वह कई बड़ी फिल्मों के निर्माता रहे। उन्होंने देश की फिल्म सर्टिफिकेशन संस्था के पूर्व प्रमुख के तौर पर भी बड़ा काम किया।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news