‘आतंकवादियों को अब जीवन का मूल्य समझ में आएगा’: पहलगाम हमले में पति को खोने वाली महिला

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 07 May 2025 01:19 PM
‘आतंकवादियों को अब जीवन का मूल्य समझ में आएगा’: पहलगाम हमले में पति को खोने वाली महिला
ऑडियो सुनें

बालासोर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में अपने पति को खो चुकीं ओडिशा की प्रिया दर्शनी आचार्य ने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा की गई कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अब आतंकवादियों को मानव जीवन की कीमत समझ आएगी।

प्रिया के पति प्रशांत सत्पथी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों में शामिल थे।
उन्होंने बालासोर जिले के ईशानी गांव में स्थित अपने घर में संवाददाताओं से कहा, ह्लमैं बहुत प्रसन्न हूं और सरकार को धन्यवाद देती हूं कि उसने इतना साहसिक कदम उठाया। जब मैं अपने पति के शव के पास थी, तो सेना के जवानों ने मुझे आश्वस्त किया था कि कार्रवाई होगी और आज वह आश्वासन पूरा हुआ।

उन्होंने कहा, ह्लमैं इसलिए खुश हूं क्योंकि अब आतंकवादियों को समझ आएगा कि एक इंसान की जान कितनी अनमोल होती है। मेरे पति का बलिदान व्यर्थ नहीं गया। भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर अड्डे और लश्कर-ए-तैयबा के मुरिदके अड्डे सहित नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए।

आॅपरेशन के नाम की सराहना करते हुए प्रिया ने कहा, ह्लआतंकवादियों ने कई महिलाओं के माथे का ंिसदूर मिटा दिया और अब उन्हें सही सजा मिली है। उन्होंने कहा, ह्लमेरे पति वापस नहीं आ सकते, लेकिन मैं चाहती हूं कि ऐसा हमला अब दुनिया के किसी भी कोने में कभी न हो।

प्रिया ने बताया कि उन्हें सरकार की कार्रवाई पर भरोसा था, लेकिन समय को लेकर बेचैनी थी। उन्होंने कहा, ह्लमैं आश्वस्त थी क्योंकि मैंने सरकार और सैनिकों का आत्मविश्वास देखा था। आज मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा, ह्लआतंकवाद सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से खत्म होना चाहिए। इस धरती पर लोग बिना डर के ंिजदा रह सकें।

प्रिया ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ यह लड़ाई अंत तक चलनी चाहिए। मानव जीवन को मूल्यवान और सम्मानित समझा जाना चाहिए। मुझे पता है कि मैं जीवन भर खुश नहीं रह पाऊंगी, लेकिन कोई और महिला मेरी तरह इस स्थिति का सामना न करे।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital