दीपावली से पहले राजधानी में बड़ी वारदात सामने आई है।
कपड़ा कारोबारी किशोर बलवानी उठाईगिरी का शिकार हुए। वे अपनी स्कूटी को कटोरा तालाब के पास छोड़कर पास की दुकान में पान खाने उतरे थे कि मौका पाते ही बदमाश उनकी स्कूटी से दस लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गये।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज़ कर जाँच शुरू कर दी है।
अभी यही जानकारी सामने आई है। विस्तृत जानकारी अपडेट करेंगे।