बच्चे की हत्या कर शव संदूक में छुपाया, आरोपी गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 15 Oct 2025 02:25 PM
बच्चे की हत्या कर शव संदूक में छुपाया, आरोपी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बुलंदशहर: बुलंदशहर जिले के नरसैना क्षेत्र में 18 महीने के एक बच्चे का शव संदूक में छुपा दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि नरसैना थाना क्षेत्र के नित्यानन्दपुर नंगलिया गांव से 18 महीने के एक बच्चे के गुम होने की सूचना मिली थी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की गई तो बच्चे का शव उसके पड़ोसी अंकुश के घर से बरामद हुआ। शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि अंकुश को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो आरोपी ने बच्चे की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बच्चे का गला दबाकर हत्या की गई है। ग्रामीण सचिन ने बताया कि अंकुश बच्चे को उठाकर अपने घर में ले गया। लोगों ने उसकी तलाश की। पुलिस ने संदेह होने पर अंकुश के घर में रखा संदूक खोलने को कहा। उसमें रजाई के बीच में बच्चे का शव पाया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital