प्रदेश में गुंडे, मवालियों पर शासन-प्रशासन का भय होना चाहिए: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 17 Jul 2024 04:30 PM
प्रदेश में गुंडे, मवालियों पर शासन-प्रशासन का भय होना चाहिए: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
ऑडियो सुनें

रायपुर: प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस के आरोपों के बीच सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि राजधानी के गुंडे, मवालियों पर शासन-प्रशासन का भय होना चाहिए. जो वारदातें हो रही हैं, उस पर रोक लगनी चाहिए.

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि गृह विभाग की बैठक हुई है, जिसमें गृह मंत्री और पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा हुई है. राजधानी के गुंडे-मवालियों पर शासन-प्रशासन का भय होना चाहिए. जो वारदातें हो रही हैं, उस पर रोक लगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि रायपुर के सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक समस्या है. इसके निदान पर भी काम होना चाहिए.

वहीं भाजपा की कुठित कांग्रेस वाले पोस्ट पर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस आउटगोइंग पार्टी हो गई है. विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मार खाने के बाद कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं है. कांग्रेसी अब बिना जल के मछली की तरह तड़प रहे हैं, क्योंकि भ्रष्टाचार बंद हो गया है, पैसा आना बंद हो गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav