बिहार ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड ने मोदी के नाम पर मंदिर निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 29 Jul 2026 05:09 PM
बिहार ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड ने मोदी के नाम पर मंदिर निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी
ऑडियो सुनें

पटना: बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की पहली बैठक में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर एक मंदिर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। यह प्रस्ताव बोर्ड के सदस्य राजन ंिसह ने पुराना सचिवालय स्थित समाज कल्याण विभाग में आयोजित बैठक में रखा।

राजन ंिसह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “बिहार के ट्रांसजेंडर समुदाय का अपना कोई मंदिर नहीं है। इसलिए मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा, क्योंकि उन्होंने हमें सम्मान और अधिकार दिए हैं। इस प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने समर्थन किया और बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी।” उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव ट्रांसजेंडर समुदाय को मिले अधिकारों और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से लाया गया।

ंिसह ने बताया कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 लागू होने के बाद गठित बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की यह पहली बैठक थी। इस अधिनियम के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय को राज्य सचिवालय में संस्थागत प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav