तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के दीपस्तंभ पर नहीं जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश को राज्य सरकार ने धता बताया, दीप जलाने की कोशिश करते कई हिंदू भक्त गिरफ्तार

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 25 Nov 2026 09:08 AM
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के दीपस्तंभ पर नहीं जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश को राज्य सरकार ने धता बताया, दीप जलाने की कोशिश करते कई हिंदू भक्त गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम में कार्तिगई दीपम उत्सव के दौरान विवाद गहरा गया। 24 नवंबर को शाम 6 बजे पहाड़ी पर स्थित पारंपरिक दीप मंडप में दीप प्रज्वलित किया गया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बावजूद पहाड़ी के ऊपर स्थित पत्थर के दीपस्तंभ (दीपथून) पर दीप नहीं जलाया गया।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को विशेष व्यवस्था के तहत 24 नवंबर को दीपथून पर एक बार दीप जलाने की अनुमति दी थी। इसके लिए मंदिर प्रशासन की ओर से अधिकृत सीमित दल को ही वहां जाने की अनुमति दी गई थी। अदालत ने जिला प्रशासन को सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया था।

हालांकि, मंगलवार शाम को दीपथून अंधेरे में ही रहा और दीप प्रज्वलन की रस्म उची पिल्लैयार मंदिर के निकट स्थित पारंपरिक स्थल पर संपन्न हुई। इसके बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया।

इस घटनाक्रम को लेकर तमिलनाडु की टीवीके सरकार और उसके सहयोगी दलों पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा और हिंदू संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है। वहीं, राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द से जुड़े मुद्दों का हवाला दिया है।

मामले में मदुरै जिला प्रशासन को तीन दिनों के भीतर सुप्रीम कोर्ट में आदेश के अनुपालन को लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है।

#Thiruparankundram #KarthigaiDeepam #TamilNadu #SupremeCourt #BreakingNew

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group