माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाले भारतीय मूल के लापता पर्वतारोही का पता नहीं लग सका

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 28 May 2023 02:35 PM
माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाले भारतीय मूल के लापता पर्वतारोही का पता नहीं लग सका
ऑडियो सुनें

सिंगापुर. खोज और बचाव दल 19 मई को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाले भारतीय मूल के लापता पर्वतारोही का अपने सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद पता नहीं लगा पाया है। पर्वतारोही की पत्नी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में यह जानकारी दी। ‘द स्ट्रेट टाइम्स’ ने पोस्ट के हवाले से लिखा कि विभिन्न पर्वतों की चोटियों पर पहुंचने पर ली गईं अपने पति श्रीनिवास सैनी दत्तात्रेय की तस्वीरें साझा करते हुए 36 वर्षीय संगीतकार सुषमा सोमा ने कहा, “वह 39 वर्ष के थे और उन्होंने अपना गौरवशाली व समृद्ध जीवन पूरी निडरता और सकारात्मकता से जिया।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu