मलेशिया: आसमान से सीधे हाईवे पर आ गिरा विमान, धमाके में दो क्रू समेत 10 लोगों की मौत, देखें वीडियो

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 18 Aug 2023 03:22 PM
मलेशिया: आसमान से सीधे हाईवे पर आ गिरा विमान, धमाके में दो क्रू समेत 10 लोगों की मौत, देखें वीडियो
ऑडियो सुनें

मलेशिया: बड़ी और दुखद खबर मलेशिया से आ रही है। क्वालालम्पुर में एक चार्टर विमान हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। विमान में दो फ्लाइट क्रू समेत कुल छह लोग सवार थे। विमान ने लांगकावी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और वह सुल्तान अब्दुल अजीज शाह एयरपोर्ट जा रहा था।

सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ मलेशिया ने बयान जारी कर बताया कि सबांग एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर का विमान से पहला संपर्क दोपहर 2.47 मिनट पर हुआ था। विमान को लैंड कराने के लिए क्लीयरेंस 2.48 मिनट पर दे दी गई थी। लेकिन कंट्रोल टावर को दुर्घटनास्थल से 2.51 मिनट पर धुंआ उठता नजर आया।

सेलांगर पुलिस के प्रमुख हुसैन उमर खान का कहना है कि प्लेन सड़क पर चल रही कार और मोटरसाइकिल पर आ गिरा। दोनों वाहनों में एक-एक शख्स सवार थे। बताया जा रहा है कि फॉरेंसिक शवों के अवशेष इकट्ठा करने में जुटी है। अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए तेंगकू अनपुआन रहिमाह हॉस्पिटल ले जाया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav