अयोध्या की राजकुमारी अब भी उप्र और दक्षिण कोरिया को साझी विरासत से जोड़ती हैं: मुख्यमंत्री योगी

नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दक्षिण कोरिया के साथ उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि कोरियाई परंपरा के अनुसार रानी हियो ह्वांग-ओक अयोध्या की राजकुमारी रत्ना थीं, जिन्होंने समुद्र के रास्ते पूर्वी एशियाई देश की यात्रा की थी।

गौतमबुद्ध नगर के जेवर इलाके में ‘एम्बर और एसेंट-के र्सिकट्स इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चंिरग प्लांट’ के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि ऐतिहासिक संबंध उत्तर प्रदेश और दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करते रहे हैं।

उन्होंने कहा, ”कोरियाई इतिहास के अनुसार उनकी रानी हियो अयोध्या की राजकुमारी रत्ना थीं, जिन्होंने समुद्र के रास्ते कोरिया की यात्रा की थी। कोरिया की प्रथम महिला के उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान, हमने उनकी याद में अयोध्या में एक स्मारक पार्क बनाया था।” उन्होंने अयोध्या में राम कथा पार्क में कोरियाई रानी हियो ह्वांग-ओक के सम्मान में बने पत्थर के स्मारक का जिक्र किया। सरयू नदी के किनारे घाटों के पास बने इस स्मारक पर रानी हियो की कहानी लिखी है और यह पार्क के अंदर ही है।

आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या आने वाले दक्षिण कोरियाई राजदूत अक्सर साझी विरासत को याद करते हुए भावुक हो जाते थे और दोनों देशों के बीच ‘आध्यात्मिक रिश्ते’ को मजबूत करने की कोशिश करते थे। उन्होंने कहा, ‘वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्र के तौर पर दक्षिण कोरिया का उभरना दिखाता है कि कैसे एक ‘आक्रामक रणनीति, प्रतिबद्धता और स्वअनुशासन’ किसी देश की को बदल सकता है।

आदित्यनाथ ने भरोसा जताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण से जुड़ी परियोजनाओं में कोरियाई निवेश से आर्थिक रिश्ते और गहरे होंगे और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्र के तौर पर उत्तर प्रदेश की स्थिति मजबूत होगी। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग नोएडा में दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल विनिर्माण संयंत्र चलाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button