मुख्य आरोपी का विवाह प्रस्ताव ठुकराने पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया

कोलकाता: कोलकाता में लॉ कॉलेज की छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को संदेह है कि मुख्य आरोपी ने विवाह का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि यह वारदात पूर्वनियोजित थी या नहीं। अधिकारी ने बताया, ह्लघटनाक्रम को देखते हुए ऐसा लगता है कि मुख्य आरोपी का विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से इसकी पुष्टि हुई है।ह्व अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ह्ललेकिन यह पूर्वनियोजित अपराध था या अचानक हुआ, यह साबित होना बाकी है।
उन्होंने बताया कि युवती ने तीनों आरोपियों से कहा था कि उसका एक प्रेमी है और वह उसके साथ ‘खुश’ है तथा ‘उसे धोखा नहीं देगी’। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद तीनों ने छात्रा के प्रेमी को जान से मारने और मुख्य आरोपी का विरोध जारी रखने के लिए उसके (लड़की के) माता-पिता के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने की धमकी दी।

उन्होंने बताया, ह्लहर पहलू की जांच की जा रही है। हम तीनों आरोपियों और पीड़िता के कॉल डिटेल की भी जांच कर रहे हैं। मेडिकल जांच में लॉ कॉलेज की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। ‘साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज’ की प्रथम वर्ष की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 25 जून की शाम को संस्थान के एक पूर्व छात्र और दो वरिष्ठ छात्रों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसी दिन युवती की मेडिकल जांच भी कराई गई।
छात्रा के गुप्तांगों और जांघों के पास बाहरी चोटों के निशान हैं, साथ ही उसकी गर्दन के आसपास चोट के निशान भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button