सांविधानिक टकराव बढ़ने की आशंका, CM बोले- राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 22 Jan 2026 01:20 PM
सांविधानिक टकराव बढ़ने की आशंका, CM बोले- राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत पर संविधान उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया है। सिद्धारमैया ने कहा कि राज्यपाल ने सरकार द्वारा तैयार पूरा भाषण नहीं पढ़ा, जो संविधान के खिलाफ है। बंगलूरू में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल ने केंद्र सरकार के कठपुतली की तरह व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने संविधान के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया है।

सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि हम राज्यपाल के इस रवैये के खिलाफ विरोध करेंगे। सरकार इस बात की जांच करेगी कि क्या राज्यपाल के आचरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया जाए।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital