आज से कई जिलों में बारिश, गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 03 Nov 2023 11:17 AM
आज से कई जिलों में बारिश, गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना…
ऑडियो सुनें

रांची: झारखंड में आज यानी 3 नवंबर से 2 दिन बारिश होने की संभावना है। इसका असर कई जिलों में पड़ेगा। कुछ घंटों में राज्‍य के कई जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने दी है।

तापमान में गिरावट
राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्‍सियस की गिरावट हो सकती है।

यहा वज्रपात की आशंका
राज्‍य के गुमला, सिमडेगा जिले के कुछ भागों में अगले 1 से 3 घंटे में हल्‍के मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी। लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह भी दी है।

आज इन जिलों में बारिश
राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में 2 नवंबर को गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर खास तौर पर जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, सिमडेगा खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा। अन्‍य जिलों में भी बारिश हो सकती है।

कल यहां वर्षा संभव
राज्‍य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी भागों में गर्जन साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav