व्यक्ति को मुंह से जूता उठाने के लिए मजबूर करने व उससे मारपीट के आरोप में तीन गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 24 Jul 2023 09:15 PM
व्यक्ति को मुंह से जूता उठाने के लिए मजबूर करने व उससे मारपीट के आरोप में तीन गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश में नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 34 वर्षीय एक व्यक्ति को अर्धनग्न कर मारपीट करने और मुंह से जूता उठाने के लिए विवश करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

वीडियो दो साल से ज्यादा पुराना बताया जा रहा है जिसमें हाथ पीछे बंधे हुए पीड़ित दया की गुहार लगाता हुआ नजर आ रहा है.
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि प्रथम दृष्टया अपराध के पीछे संपत्ति का विवाद लगता है. रीवा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वीडियो देखने के बाद हमने मुख्य आरोपी गोंड जनजाति के सदस्य जवाहर सिंह (55) और उसके दो साथियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है.

उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित वीडियो, मई 2021 में रीवा के हनुमना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपराही गांव में बनाया गया था. पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी आदिवासी है, जबकि पीड़ित ऊंची जाति का है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुख्य आरोपी एक सरकारी स्कूल में क्लर्क के रूप में कार्यरत है और एक गांव के सरपंच का पति है.

एसपी ने कहा, ” आरोपी ने पीड़ित का अपहरण कर लिया, उसे अर्धनग्न कर दिया तथा उसके हाथ पीछे बांध दिए, उसे मुक्का मारा और उसके मुंह से जूता उठवाया.” शनिवार को जवाहर सिंह और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

आरोपियों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. हाल ही में मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक व्यक्ति द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद भारी आक्रोश फैल गया था. रीवा और सीधी जिले मप्र के विंध्य क्षेत्र में आते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu