अंतरिक्ष स्टेशन पर छह महीने बिताने के बाद धरती पर सकुशल लौटे चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 Jun 2023 01:01 PM
अंतरिक्ष स्टेशन पर छह महीने बिताने के बाद धरती पर सकुशल लौटे चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री
ऑडियो सुनें

बीजिंग/जियुक्वान. चीन का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने का छह महीने लंबा मिशन पूरा करने के बाद तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री ‘शेनझोउ-15’ मानवयुक्त अंतरिक्ष यान के जरिये रविवार को धरती पर सकुशल लौट आए। ‘चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी’ (सीएमएसए) ने बताया कि ‘शेनझोउ-15’ अंतरिक्ष यात्री-फेई जुनलोंग, डेंग क्विंगमिंग और झांग लू को लेकर सुबह छह बजकर 33 मिनट (बीजिंग के समयानुसार) पर आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र स्थित डोंगफेंग लैंडिंग साइट पर उतरा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu