दलित व्यक्ति से चप्पल चटवाने और मारपीट मामले में तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 10 Jul 2023 07:49 PM
दलित व्यक्ति से चप्पल चटवाने और मारपीट मामले में तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

सोनभद्र. सोनभद्र जिले के शाहगंज क्षेत्र में एक संविदा बिजलीकर्मी द्वारा एक दलित व्­यक्ति से अपनी चप्पल चटवाने और उसकी पिटाई किये जाने के प्रकरण में पुलिस ने आरोपी का सहयोग करने वाले तीन अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ़्तार किया है ‘ इस मामले में अब सभी चार अभियुक्­तों को गिरफ्तार किया जा चुका है ‘

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि गत आठ जुलाई को सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए थे जिनमें विद्युत विभाग का संविदाकर्मी तेजबली सिंह पटेल दलित बिरादरी से ताल्­लुक रखने वाले राजेंद्र नामक व्यक्ति को मारने पीटने के साथ-साथ उससे जबरन अपनी चप्­पल चटवाता दिख रहा है. इस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर मारपीट और दलित उत्­पीड़न के आरोपों में मुकदमा दर्ज कर पटेल को रविवार को गिरफ़्तार कर लिया गया था’

सूत्रों ने बताया कि इस घटना की जांच में यह बात भी सामने आयी कि वारदात में अजय पटेल, रवि यादव और विश्राम विश्­वकर्मा नामक लोग भी मुख्­य आरोपी का साथ दे रहे थे. अजय और रवि ने वारदात का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया था जबकि विश्­वकर्मा ने इन दोनों को फोन करके मौके पर बुलाया था. इस आधार पर मुकदमे में इन तीनों को भी आरोप बनाते हुए रविवार शाम उन्­हें भी गिरफ्तार कर लिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu