धमतरी जिले में ट्रैक्टर के पलटने से तीन स्कूली छात्रों की मौत, एक घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 06 Feb 2025 07:31 PM
धमतरी जिले में ट्रैक्टर के पलटने से तीन स्कूली छात्रों की मौत, एक घायल
ऑडियो सुनें

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार तीन स्कूली छात्रों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जिले के कुरूद क्षेत्र के अंतर्गत चर्रा गांव के करीब ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार मोंगरा गांव निवासी प्रीतम चंद्राकर (16), मयंक ध्रुव (16) और चर्रा गांव निवासी होनेंद्र साहू (14) की मौत हो गई तथा बानगर गांव निवासी अर्जुन यादव घायल हो गया.

उन्होंने बताया कि चारों लड़के स्कूल न जाकर प्रीतम के ट्रैक्टर में सवार होकर कुरूद गांव की ओर गए थे. ट्रैक्टर प्रीतम चला रहा था.
पुलिस ने कहा कि वापसी के दौरान जब वह चर्रा गांव के करीब पहुंचे तब एक तालाब के करीब ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में ट्रैक्टर में दबकर तीन लड़कों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण वहां पहुंचे तथा उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा तथा शवों और घायल को अस्पताल भेजा. घायल अर्जुन की हालत गंभीर है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu