ट्रक और हाईवा की जबरदस्त भिड़ंत, गैस कटर से वाहन काटकर निकालने पड़े शव, 3 लोगों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 20 May 2023 03:23 PM
ट्रक और हाईवा की जबरदस्त भिड़ंत, गैस कटर से वाहन काटकर निकालने पड़े शव, 3 लोगों की मौत…

ऑडियो सुनें

जांजगीर/चांपा: चांपा थानांतर्गत हथनेवरा गांव में हाईवा और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में दोनो के वाहन चालक और एक हेल्पर को मिलाकर कुल 3 लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक हेल्पर गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक ​​​​​​चांपा की ओर से बम्हनीडीह जा रहा था, और हाईवा बम्हनीडीह की ओर से चांपा की तरफ आ रहा था।

ट्रक और हाईवा हथनेवरा गांव में आमने-सामने भिड़ गए।

तीनों लाशें बुरी तरह से अपनी-अपनी गाड़ियों में फंस गईं, लोगों की सूचना पर मौके पर चांपा SDOP यदुमणि सिदार, थाना प्रभारी मनीष सिदार पहुंचे। जांजगीर चाम्पा पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने घटनास्थल पर पहुंच कर बुरी तरह से फंसे तीनों शवों को गैस कटर से वाहन काटकर निकालने के निर्देश अपने मातहतों को दिए। क्रेन बुलाकर बीच सड़क से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया है।

By Nandkishoryadav