ट्रंप ने जस्टिन ट्रूडो का उपहास उड़ाया, उन्हें ‘कनाडा का गवर्नर’ कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 11 Dec 2024 09:38 PM
ट्रंप ने जस्टिन ट्रूडो का उपहास उड़ाया, उन्हें ‘कनाडा का गवर्नर’ कहा
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का उपहास उड़ाते हुए उन्हें ”कनाडा का गवर्नर” कहा. ट्रूडो पिछले सप्ताह ट्रंप के साथ रात्रिभोज के लिए उनके निजी क्लब ‘मार-ए-लागो’ गए थे, जहां उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की इस चेतावनी पर चर्चा की थी कि अगर कनाडा सरकार वहां से अमेरिका आने वाले अवैध प्रवासियों और अवैध मादक पदार्थों के प्रवाह को रोकने में विफल रहती है तो कनाडा पर 25 प्रतिशत शुल्क (कर) लगाया जाएगा.

सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कनाडा के प्रधानमंत्री का उपहास उड़ाते हुए ट्रंप ने कहा, ”महान राज्य कनाडा के गवर्नर जस्टिन ट्रूडो के साथ रात्रिभोज करके खुशी महसूस हुई.” रात्रिभोज के दौरान ट्रूडो ने चिंता जताते हुए कहा था कि इस तरह के शुल्क से कनाडा की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी. इस पर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कथित तौर पर ट्रूडो के समक्ष कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की पेशकश की. ट्रंप ने सप्ताहांत में ‘एनबीसी न्यूज’ के साथ एक साक्षात्कार में और मंगलवार को फिर से पोस्ट में यही बात दोहराई. ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा, ”मैं गवर्नर से शीघ्र फिर से मिलने की आशा करता हूं, ताकि हम शुल्क और व्यापार पर अपनी गहन वार्ता जारी रख सकें, जिसके परिणाम सभी के लिए सचमुच शानदार होंगे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu