ट्रंप ने उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी का नाम डेनाली से बदलकर माउंट मैकिन्ले रखने का संकल्प लिया

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 21 Jan 2025 04:06 PM
ट्रंप ने उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी का नाम डेनाली से बदलकर माउंट मैकिन्ले रखने का संकल्प लिया
ऑडियो सुनें

जूनो: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी डेनाली का नाम बदलकर माउंट मैकिन्ले रखने का सोमवार को संकल्प लिया। ट्रंप ने वर्षों पहले भी यह बात कही थी जिसका उस वक्त नेताओं ने कड़ा विरोध किया था।

सोमवार को दूसरी बार पदभार ग्रहण करने पर ट्रंप ने कहा कि उनकी योजना राष्ट्रपति विलियम मैकिन्ले के नाम पर डेनाली का नाम माउंट मैकिन्ले करने की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मैकिन्ले ने शुल्क और प्रतिभा के माध्यम से हमारे देश को बहुत समृद्ध बनाया।

ट्रंप ने मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने की योजना की भी घोषणा की है।
वर्ष 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अलास्का के मूल निवासियों की परंपराओं को प्रतिंिबबित करने को लेकर इसका नाम बदलकर डेनाली कर दिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital