तुर्किये के सैनिक कोसोवो पहुंचे, पहले से ही तैनात नाटो नीत शांतिरक्षकों की करेंगे मदद

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 05 Jun 2023 05:02 PM
तुर्किये के सैनिक कोसोवो पहुंचे, पहले से ही तैनात नाटो नीत शांतिरक्षकों की करेंगे मदद
ऑडियो सुनें

इस्तांबुल: उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के अनुरोध पर तुर्किये के कमांडो बटालियन की टुकड़ी कोसोवो पहुंच गई है जो इस बाल्कन देश में ंिहसा को रोकने में मदद करेगी। तुर्किये के रक्षामंत्री ने रविवार को एक वीडियो साझा किया जिसमें दिखाई दे रहा है कि नाटो नीत केएफओआर शांतिरक्षक का बिल्ला लगाए सैनिक तुर्किये से रवाना हो रहे हैं और उसके बाद कोसोवो पहुंच रहे हैं।

गौरतलब है कि सर्ब के साथ गत सोमवार को हुई जातीय ंिहसा में 30 अंतरराष्ट्रीय सैनिक घायल हो गए थे जिनमें 11 इतालवी और 19 हंगरी के सैनिक शामिल थे। इन सैनिकों में कुछ की हड्डिया टूट गई हैं और कुछ स्थानीय रूप से उन्नत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) की चपेट में आने से झुलस गए हैं।

गौरतलब है कि ंिहसा की शुरुआत उस समय हुई जब सर्ब जातीय समूह के बहिष्कार के बाद अल्बानियाई मूल के उम्मीदवारों ने भारी जीत दर्ज की और जब वे कार्यभार संभालने नगरपालिका की इमारत गए तो सर्ब ने उनका विरोध किया। तुर्किये के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए पिछले सप्ताह बताया था कि उनके देश के करीब 500 सैनिक कोसोवो में तैनात किए जाएंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav