ट्रेन की चपेट में आने से महिला और बेटी सहित चार की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 23 Oct 2025 12:43 PM
ट्रेन की चपेट में आने से महिला और बेटी सहित चार की मौत

ऑडियो सुनें

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में महिला और उसकी बेटी सहित चार लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। साहेबपुर कमाल थाना प्रभारी ंिसटू कुमार ने बताया कि यह हादसा बरौनी-कटिहार रेलखंड पर हुआ।

उन्होंने कहा कि सभी मृतक रहुआ गांव के निवासी थे और पास के इलाके में आयोजित मेले से लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश की। इसी दौरान अमरपाली एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजर रही थी और चारों उसकी चपेट में आ गए।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रीता देवी (40), उनकी बेटी रौशनी कुमारी (14), सात वर्षीय आरोही कुमारी और उनके चाचा धर्मदेव महतो (35) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 एक और त्रासदी से घिरा नेपाल, लगातार बारिश के बीच हिमलुंग बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता
  2. 2 असम में हिरासत में लिए गए सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम, अभिजीत दिपके ने किया विरोध, स्कूलों की हकीकत दिखाने आई थी सीजेपी की टीम
  3. 3 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  4. 4 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
By navabharat digital