छत्तीसगढ़ में एक ईनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Mar 2024 10:23 PM
छत्तीसगढ़ में एक ईनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

ऑडियो सुनें

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक ईनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो नक्सलियों पोड़ियाम गंगा (36) और उईका नंदा (23) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली गंगा दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघ का अध्यक्ष है, उसपर एक लाख रुपए का ईनाम था.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पूना नर्कोम अभियान (नयी सुबह, नयी शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़ समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ जिले में नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी.

By Yogesh Kumar Sahu