बालाघाट जिले में दो कुख्यात नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Dec 2025 10:34 PM
बालाघाट जिले में दो कुख्यात नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
ऑडियो सुनें

बालाघाट.  मध्यप्रदेश में बालाघाट जिले के बिरसा थानाक्षेत्र में कोरका के केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर में बृहस्पतिवार को दो कुख्यात नक्सलियों– दीपक और रोहित ने आत्मसमर्पण कर दिया. यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी.

उन्होंने बताया कि दीपक पर 29 लाख रुपये और रोहित पर 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था तथा दोनों ने मुख्य धारा में लौटने की इच्छा जताते हुए आत्मसमर्पण किया है. बालाघाट के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने कहा कि दीपक और रोहित के आत्मसमर्पण के बाद जिले में सक्रिय अब कोई भी कुख्यात नक्सली नहीं बचा है.

उन्होंने कहा कि दीपक बालाघाट जिले के पाला­गोंड़ी का रहने वाला है और दोनों लंबे समय से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे.
उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से उनकी तलाश थी और यह एक बड़ी सफलता है. मिश्रा ने कहा, “सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, लगातार दबाव और प्रभावी रणनीति के कारण यह आत्मसमर्पण संभव हो सका है. इससे क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगेगा.”

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu