ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 07 Jun 2025 03:19 PM
ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
ऑडियो सुनें

बाराबंकी: बाराबंकी जिले में ऑटो रिक्शा और दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम देवा कोतवाली थाना क्षेत्र में कुर्सी मार्ग पर स्थित ग्राम भिटौली के निकट हुई जब तेज रफ्तार एक आॅटो रिक्शा टायर फटने से अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहीं दो मोटरसाइकिल से उसकी भिड़ंत हो गई।

थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग और ऑटोरिक्शा में सवार करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को स्थानीय नागरिकों के सहयोग से देवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जिन्हें बाद में जिला अस्पताल भेजा गया।

त्रिपाठी ने बताया कि इलाज के दौरान संदीप कुमार (40) और सहजराम (48) ने दम तोड़ दिया। घायलों में छह वर्ष की आकांक्षा और आठ वर्ष की पूनम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital