रायपुर: खमतराई में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 09 Oct 2024 04:06 PM
रायपुर: खमतराई में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत…
ऑडियो सुनें

रायपुर: राजधानी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। यहां गोंदवारा निवासी रचित दुबे 13 साल और हर्षित दुबे 11 साल शीतला तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान अचानक दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

जिससे की उनकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एक साथ दो भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav