उज्जैन: 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार के आरोपी का घर तोड़ा गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 04 Oct 2023 09:57 PM
उज्जैन: 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार के आरोपी का घर तोड़ा गया
ऑडियो सुनें

उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में प्रशासन ने 12 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोपी व्यक्ति का घर बुधवार को ध्वस्त कर दिया. एक अधिकारी ने बताया कि यह मकान सरकारी जमीन पर बना था. कुछ अन्य भाजपा शासित राज्यों की तरह, हाल के वर्षों में मध्य प्रदेश में भी, विशेष रूप से ‘हाई-प्रोफाइल’ मामलों में आरोपी व्यक्तियों के कथित अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है.

पच्चीस सितंबर को सतना जिले की इस लड़की को घायल हालत में सड़कों पर घूमते और मदद मांगते हुए पाए जाने के तीन दिन बाद ऑटोरिक्शा चालक भरत सोनी को गिरफ्तार किया गया था. मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि उसके साथ बलात्कार किया गया था.
पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) दीपिका शिंदे ने कहा कि नानाखेड़ा बस स्टैंड के पास सरकारी जमीन पर बने आरोपी के एक घर और एक दुकान को बुधवार को ध्वस्त कर दिया गया. उन्होंने कहा कि जमीन पर एक छोटा मंदिर भी था और वहां स्थापित मूर्तियों को गिराए जाने से पहले उचित अनुष्ठान का पालन करके अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu