केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लगातार पांचवीं बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 10:12 PM
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लगातार पांचवीं बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को धारवाड़ लोकसभा सीट बरकरार रखी, जिस पर वह 2004 से जीत हासिल कर रहे हैं.
उन्हें 7,16,231 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस के विनोद आसुती को 97,324 मतों के अंतर से हराया. आसुती को 6,18,907 वोट मिले.
केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री जोशी ने 2014 से 2016 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu