यूपी भाजपा अध्यक्ष चुनाव: बीजेपी कार्यालय पर बढ़ी हलचल, पंकज चौधरी, विनोद तावड़े और सीएम योगी भी पहुंचे

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नामांकन कल यानी 14 दिसंबर को होना है। इसको लेकर पूरे प्रदेश में काफी चर्चा है। शनिवार को दोपहर में 12 बजे लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, साध्वी निरंजन ज्योति, ओपी सरकार में मंत्री दारा सिंह चौहान, बाबू राम निषाद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय पहुंचे। वहीं, विनोद तावड़े, पीयूष गोयल, पंकज चौधरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यालय पहुंच गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा इन्हें प्रदेश में पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। उनके चेहरे पर दांव लगाने का मकसद आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के पीडीए के दांव को कमजोर करने की कोशिश भी मानी जा रही है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कहा, “आज भाजपा के सभी सांसदों को बुलाया गया है, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है, उसमें सबको बुलाया गया है। अब आगे पार्टी तय करेगी किसको पर्चा दाखिल करना है, किसे नहीं।

पंकज कुर्मी (ओबीसी) समुदाय से आते हैं, जो यूपी में एक बड़ा और महत्वपूर्ण वोट बैंक है। यूं तो पार्टी में पहले से ही कई बड़े ओबीसी चेहरे हैं पर पंकज पर दांव नई ऊर्जा और सोच ला सकती है।

वहीं, बीते शुक्रवार यानी 12 दिसंबर को बीएल संतोष की अगुआई में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने चुनाव की प्रक्रिया को लेकर बैठक भी की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button