उत्तराखंड: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, सितारगंज एवं काशीपुर में 15 मदरसे सील

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 18 Mar 2025 08:09 PM
उत्तराखंड: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, सितारगंज एवं काशीपुर में 15 मदरसे सील
ऑडियो सुनें

रुद्रपुर. उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही और अधिकारियों ने सितारगंज और काशीपुर में ऐसे 15 मदरसों को सील कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि एसडीएम (खटीमा) रवींद्र बिष्ट और क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

बिष्ट ने बताया कि काशीपुर में 12 और सितारगंज में तीन मदरसे सील किए गए हैं. उन्होंने बताया कि कार्रवाई अब भी जारी है.
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड मदरसा बोर्ड से पंजीकृत न होने वाले मदरसों को सील किया जा रहा है. बिष्ट ने बताया कि मदरसों के पास अन्य आवश्यक दस्तावेज भी नहीं हैं.

इस महीने की शुरुआत में देहरादून जिले में पंद्रह मदरसों को अनिवार्य मंजूरी न होने के कारण सील कर दिया गया था. फरवरी में राज्य में मदरसों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाया गया था, क्योंकि शिकायतें मिली थीं कि उनमें से कई उचित दस्तावेजों के बिना चल रहे थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu