वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने शुरू की ‘बवाल’ की शूटिंग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 11 Apr 2022 08:20 PM
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने शुरू की ‘बवाल’ की शूटिंग
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने फिल्मकार नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘बवाल’ की शूटिंग की शुरू कर दी है. फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग और प्रोडक्शन का काम रविवार को लखनऊ में शुरू हुआ. एक प्रेम कहानी पर आधारित इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं. ‘बवाल’ की शूटिंग भारत के तीन शहरों के अलावा फ्रांस की राजधानी पेरिस समेत पांच यूरोपीय देशों के विभिन्न शहरों में की जाएगी.

फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में की जाएगी. ‘दंगल’ जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले नितेश तिवारी की साजिद नाडियाडवाला के साथ ‘छिछोरे’ के बाद यह दूसरी फिल्म है. ‘बवाल’ सात अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu