वरूण धवन और नताशा ने किया अपने पहले बच्चे का स्वागत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 07:14 PM
वरूण धवन और नताशा ने किया अपने पहले बच्चे का स्वागत
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन और उनकी पत्नी नताशा माता-पिता बन गए हैं. वरूण की पत्नी नताशा दलाल ने बेटी को जन्म दिया है. यह जानकारी 37 वर्षीय अभिनेता ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में दी. वरूण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक एनीमेटेड वीडियो साझा कर बताया कि उनकी बेटी का जन्म सोमवार को हुआ.

वरूण धवन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “हमारे यहां बिटिया आई है. मां और बच्ची को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का धन्यवाद.” पिता बनने पर अभिनेता को चारों ओर से बधाईयां मिल रही हैं. करण जौहर, अभिनेत्री करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, समांथा रुथ प्रभु, प्रियंका चोपड़ा जोनस और परिणीति चोपड़ा जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने दंपत्ति को बधाई दी. वरूण धवन अपनी अगली एक्शन ड्रामा फिल्म ‘बेबी जॉन’ में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अभिनेता वरूण धवन अपनी ओटीटी सीरीज “सिटाडेल-हनी बनी” के प्रीमियर का भी इंतजार कर रहे हैं. इस सीरीज में उनके साथ समांथा रुथ प्रभु काम कर रही हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu