उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पूर्व नौकरशाहों से भारत विरोधी विमर्श का मुकाबला करने को कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 13 May 2023 08:53 PM
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पूर्व नौकरशाहों से भारत विरोधी विमर्श का मुकाबला करने को कहा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को सेवानिवृत्त नौकरशाहों से आग्रह किया कि वे देश के संवैधानिक संस्थानों की छवि खराब करने की कोशिश करने वाले ‘‘झूठे और भारत विरोधी विमर्शों’’ का मुकाबला करने के लिए अपनी क्षमता का इस्तेमाल करें.

यहां एक पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए धनखड़ ने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक शासन की अपनी अनूठी चुनौतियां होती हैं. उन्होंने नौकरशाहों से कानून के शासन और संविधान के प्रति अटूट तथा दृढ़ प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का आह्वान किया.

 

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu