विजयादशमी 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति ने धर्म और न्याय की जीत का संदेश देते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की, वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने सुख, सौभाग्य और सफलता की कामना की।
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 20 Oct 2026 08:30 AM
विजयादशमी 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
ऑडियो सुनें

विजयादशमी के पावन पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। उन्होंने देशवासियों से भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को अपनाते हुए विकसित भारत और समावेशी समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि उल्लास और विश्वास का यह पर्व सभी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे और हर व्यक्ति का जीवन सुख, सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी को असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया। उन्होंने देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि तथा समाज में सद्भाव और सौहार्द बढ़ने की कामना की।

विजयादशमी, जिसे दशहरा भी कहा जाता है, शारदीय नवरात्रि के समापन पर मनाई जाती है। यह त्योहार भगवान श्रीराम की रावण पर विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news