विनोद कुमार शुक्ल को अमर उजाला के सर्वोच्च शब्द पुरस्कार ‘आकाशदीप’ से सम्मानित किया जाएगा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Feb 2024 10:15 PM
विनोद कुमार शुक्ल को अमर उजाला के सर्वोच्च शब्द पुरस्कार ‘आकाशदीप’ से सम्मानित किया जाएगा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. हिंदी के प्रख्यात रचनाकार विनोद कुमार शुक्ल को इस वर्ष अमर उजाला के सर्वोच्च शब्द पुरस्कार ‘आकाशदीप’ से सम्मानित किया जाएगा. एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई. विज्ञप्ति में कहा गया कि जल्द ही एक समारोह में अमर उजाला शब्द पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. अमर उजाला के समूह सलाहकार और शब्द सम्मान के संयोजक यशवंत व्यास ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन ने 2018 में पुरस्कार की शुरुआत की थी.

विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘आकाशदीप’ पुरस्कार हिंदी और अन्य भारतीय भाषा की एक-एक साहित्यिक कृति के लिए प्रदान किया जाता है, इसके तहत पांच-पांच लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक के रूप में गंगा प्रतिमा प्रदान की जाती है. प्रख्यात कवि नरेश सक्सेना, जानी-मानी कथाकार चित्रा मुद्गल, विख्यात रचनाकार शाजी जमां के निर्णायक मंडल ने सम्मान के लिए कृतियों का चयन किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu