वोडाफोन आइडिया ने चंडीगढ़, पटना में 5जी सेवाएं शुरू की

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 28 Apr 2025 02:52 PM
वोडाफोन आइडिया ने चंडीगढ़, पटना में 5जी सेवाएं शुरू की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दूरसंचाार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने चंडीगढ़ और पटना में 5जी सेवाएं शुरू करने की सोमवार को घोषणा की। कंपनी की मई में इसे दिल्ली और बेंगलुरु में शुरू करने की योजना है।

कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार, मार्च में मुंबई में दूरसंचार कंपनी के 5जी की पेशकश के बाद इसका चंडीगढ़ और पटना में विस्तार किया गया। मुंबई में 70 प्रतिशत से अधिक पात्र उपयोगकर्ता नई सेवा का अनुभव कर रहे हैं। कुल उपयोगकर्ताओं में इनकी हिस्सेदारी 20 प्रतिशत है।

वीआईएल ने कहा कि सोमवार से चंडीगढ़ और पटना में 5जी ‘डिवाइस’ का उपयोग करने वाले उसके ग्राहकों को यह सेवा उपलब्ध हो जाएगी। मई में इसे दिल्ली और बेंगलुरु में भी शुरू किया जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ वीआईएल उपयोगकर्ता 299 रुपये से शुरू होने वाली योजनाओं पर असीमित 5जी डेटा का आनंद ले सकते हैं। वे स्ट्रींिमग, गेंिमग, कॉन्फ्रेंंिसग, तेज डाउनलोड और वास्तविक समय क्लाउड एक्सेस आदि के लिए 5जी का लाभ ले सकते हैं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital