सम्राट चौधरी को वोट दीजिए, मोदी उन्हें बड़ा आदमी बनाने जा रहे हैं: अमित शाह

राहुल ने 'छठी मैया',कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी की मां का अपमान किया,'इंडिया' गुट का सफाया तय:शाह

पटना/नालंदा/लखीसराय/मुंगेर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को विधानसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ”बड़ा आदमी” बनायेंगे. पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र में एक रैली में यह टिप्पणी की, जहां से चौधरी भाजपा उम्मीदवार हैं.

शाह ने कहा, ”जैसा कि सम्राट चौधरी ने अपने भाषण में कहा, उनका जन्म यहीं हुआ था. हमने स्थानीय जदयू विधायक राजीव सिंह को सम्राट चौधरी के पक्ष में अपनी सीट छोड़ने के लिए राजी किया. तारापुर के लोग, अन्य जगहों के लोग हमसे अपने विधायकों के लिए मंत्री पद दिलाने का अनुरोध करते हैं. आपके विधायक तो स्वत: ही उपमुख्यमंत्री हैं.” भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह ने लोगों से अपील की,”कृपया उन्हें वोट दें और उनकी जीत सुनिश्चित करें. आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें बड़ा आदमी, बहुत बड़ा आदमी बनाने जा रहे हैं.” इस टिप्पणी से चुनावी राज्य बिहार में राजग के बारे में नयी अटकलें शुरू होने की संभावना है, विपक्ष दावा कर रहा है कि भाजपा ने जदयू सुप्रीमो और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हटाकर सत्ता के शीर्ष पद पर अपना उम्मीदवार बैठाने का मन बना लिया है.

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर शाह की टिप्पणी की खबर को साझा करते हुए लिखा, ”केवल मुख्यमंत्री ही उपमुख्यमंत्री से बड़ा आदमी है. नीतीश जी, आशा है आप सुन रहे होंगे.” बिहार देश का एकमात्र हिंदी भाषी राज्य है जहां भाजपा अब तक सरकार का नेतृत्व नहीं कर पाई है.

सम्राट चौधरी पहले जदयू और मुख्य विपक्षी दल राजद में भी थे. वह एक दशक से भी कम समय पहले भाजपा में शामिल हुए जिसके बाद वह पार्टी में तेजी से आगे बढ़े हैं. उनके कद में वृद्धि को भाजपा की कुशवाहा समुदाय तक पहुंचने की रणनीति के एक हिस्से के रूप में देखा जा रहा है. कुशवाहा यादवों के बाद ओबीसी में सबसे अधिक आबादी वाला समुदाय है. यादव मुख्यत? राजद समर्थक हैं.
चौधरी का विधानपरिषद के सदस्य के रूप में यह लगातार दूसरा कार्यकाल है. वह एक दशक बाद सीधा चुनाव लड़ रहे हैं.

राहुल ने ‘छठी मैया’,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी की मां का अपमान किया,’इंडिया’ गुट का सफाया तय:शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन का सफाया हो जाएगा क्योंकि लोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां का कथित तौर पर अपमान करने और राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री एवं ‘छठी मैया’ का उपहास किये जाने का ”बदला लेंगे”.

नालंदा, लखीसराय और मुंगेर जिलों में एक के बाद एक रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यह दावा कर ‘छठी मैया’ का अपमान किया है कि छठी मैया की पूजा करने वाले मोदी एवं अन्य लोग नाटक कर रहे हैं.

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर कटाक्ष करते हुए शाह ने लोगों से ईवीएम पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनाव चिह्न वाले बटन को इतनी जोर से दबाने का आह्वान किया कि उसके झटके ”इटली तक महसूस किए जाएं.” शाह ने कहा, ”मुंगेर में सीता माता को ‘छठी माता’ के रूप में पूजा जाता है… राहुल गांधी भारत की संस्कृति से अनभिज्ञ हैं इसलिए उन्होंने इस देवी का अपमान किया क्योंकि इटली उनका ननिहाल है.” पूर्व भाजपा अध्यक्ष शाह ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में ’70 वर्षों तक रोड़ा’ अटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मंदिर के निर्माण के लिए ‘मुगलों के समय से पांच शताब्दियों तक संघर्ष चला था.’

उन्होंने नालंदा में एक आधुनिक विश्वविद्यालय विकसित करने के लिए मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि ‘बख्तियार खिलजी जैसा कोई भी लुटेरा अब इसे नष्ट नहीं कर पाएगा.’ उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के सीताम­ढ़ी जिले में देवी सीता के जन्मस्थान पुनौरा धाम को नया रूप देने का काम चल रहा है और ‘दो साल में आप प्रधानमंत्री मोदी को इसकी प्राण-प्रतिष्ठा करते हुए देखेंगे.’ शाह ने नालंदा में अपनी रैली की शुरुआत गुरु-शिष्य चाणक्य और चंद्रगुप्त की जोड़ी की याद करते हुए की , जो इस क्षेत्र में रहते थे और जिन्हें मौर्य साम्राज्य की स्थापना का श्रेय दिया जाता है. यह संभवत? प्राचीन भारत का सबसे शक्तिशाली साम्राज्य था.
गृह मंत्री ने दावा किया कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान बिहार में ‘जंगल राज’ था. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को दिया गया प्रत्येक वोट राज्य में विकास लाएगा.

उन्होंने आरोप लगाया, ”1992 से 2004 तक लालू-राबड़ी शासन के दौरान बिहार में 32,000 से अधिक अपहरण और 12 बड़े नरसंहार हुए… नीतीश कुमार ने ‘जंगल राज’ को समाप्त कर दिया… लेकिन राजद एक नए चेहरे के साथ राज्य में ‘जंगल राज’ को वापस लाने की कोशिश कर रहा है.” शाह ने नीतीश कुमार शासन और राजद राज की तुलना करते हुए कहा कि जहां कुमार के 20 साल के शासन में ‘एक भी नरसंहार नहीं हुआ’, वहीं राजद के सत्ता में रहने के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ’38 नरसंहार’ हुए थे.

गृह मंत्री ने दावा किया कि जब से जनता दल यूनाइटेड (जदयू)के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्य में राजग सरकार बनाई है, तब से ‘हत्याओं में 20 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि डकैती और अपहरण में 80 प्रतिशत की कमी आई है.’ उन्होंने दावा किया, ”हम बिहार के युवाओं को 2036 में भारत में होने वाले ओलंपिक में पदक जीतने के लिए तैयार कर रहे हैं.” शाह ने आरोप लगाया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने 10 साल के शासन के दौरान 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले किए जबकि मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार के लिए कोई भी उंगली नहीं उठा सकता.

उन्होंने कहा, ”लालू प्रसाद चारा, जमीन के बदले नौकरी, तारकोल और बा­ढ़ राहत घोटालों में शामिल थे… जबकि नीतीश कुमार के शासन में बिहार विकास के पथ पर आगे ब­ढ़ा और केंद्र ने कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में ब­ढ़ोतरी की एवं बुनियादी ढांचे को मजबूत किया.” गृह मंत्री ने दावा किया कि संप्रग शासन के दौरान आतंकवादियों ने भारत में बिना किसी परिणाम की चिंता किए उत्पात मचाया जबकि मोदी सरकार ने हर हमले का जवाब पाकिस्तान के अंदर हमले करके दिया.

शाह ने कहा, ”हम बिहार से उन घुसपैठियों को भी बाहर निकालेंगे जो गरीब लोगों का अनाज और रोजगार हड़प लेते हैं और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं.” उन्होंने घोषणा की कि बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिन्हा के नाम पर अगले दो वर्षों में लखीसराय में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा.

देवी सीता को ”बिहार की बेटी” बताते हुए उन्होंने कहा कि सीताम­ढ़ी के पुनौरा धाम में 850 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा और इसे सीधी ट्रेन के माध्यम से अयोध्या में राम मंदिर से जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि राजग शासन के तहत केंद्र ने बिहार में सड़क, रेलवे, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजनाओं पर 18 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं और मखाना बोर्ड भी स्थापित किया गया है.

उन्होंने कहा कि केंद्र ने बरौनी उर्वरक संयंत्र के पुनरुद्धार पर 9,500 करोड़ रुपये एवं मुंगेर में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर 900 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और क्षेत्र के कतरनी चावल को जीआई (भौगोलिक संकेतक) टैग दिया है. शाह ने कहा कि बिहार में 8.52 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिला है, 87 लाख किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये मिले हैं, 44 लाख लोगों को घर मिले हैं और राज्य में 1.17 करोड़ महिलाओं को एलपीजी सिलेंडर मिले हैं. उन्होंने कहा, ”हम लालू प्रसाद को बिहार की 1.41 करोड़ जीविका दीदियों के लिए निर्धारित धनराशि छीनने नहीं देंगे.”

राजग के शासन में बिहार अंधकार के युग से प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ: नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के तहत बिहार के विकास ने गति पकड़ी है, जिसने राज्य को अंधकार के युग से निकालकर प्रगति के पथ पर ला दिया है. नालंदा जिले की बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए, उन्होंने यह भी दावा किया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और उसके सहयोगी कांग्रेस को लोगों के कल्याण की कोई फ्रिक नहीं है.

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा, “2005 से पहले, बिहार अंधकार के युग में जी रहा था, लेकिन अब चारों ओर प्रगति है. बिहार ‘बीमारू’ राज्य से एक अग्रणी राज्य बनने की दिशा में आगे ब­ढ़ा है, और यह लोगों की वोट देने की शक्ति के माध्यम से संभव हुआ है.” बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्यों को इंगित करने वाला ‘बीमारू’ एक संक्षिप्त शब्द है, जो सामाजिक और आर्थिक मापदंडों पर पीछे रहते थे.

भाजपा अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “राजद और कांग्रेस को आपके कल्याण की चिंता नहीं है. लालू जी को अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की चिंता है, जबकि सोनिया जी को अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाने की चिंता है.” उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में राजग के शासन के दौरान बिहार में विकास हुआ है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजग के तहत राज्य का रेलवे बजट नौ गुना ब­ढ़ गया और राज्य को 20 वंदे भारत और 26 अमृत भारत ट्रेनें मिलीं. राजद पर हमला बोलते हुए, नड्डा ने आरोप लगाया कि पार्टी डर फैलाकर शासन करती थी और उसके ‘जंगल राज’ में अपहरण एक उद्योग बन गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button