हमने परिस्थितियों का सही आकलन नहीं किया: विटोरी

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 24 Apr 2025 12:36 PM
हमने परिस्थितियों का सही आकलन नहीं किया: विटोरी
ऑडियो सुनें

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने स्वीकार किया कि शीर्ष क्रम का नाटकीय पतन और पिच का गलत आकलन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में मुंबई इंडियंस से उनकी करारी हार में निर्णायक साबित हुआ।

सनराइजर्स के बिग हिटर इस मैच में भी नहीं चल पाए और उसका स्कोर चार विकेट पर 24 रन हो गया। हेनरिक क्लासेन (71) और अभिनव मनोहर (43) के बीच 99 रन की साझेदारी के बावजूद उसकी टीम आठ विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

विटोरी ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘टॉस महत्वपूर्ण था। हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। विकेट उससे अलग था जो हमने पहले देखा था, और जब हमने 250 से 280 रन बनने की संभावना पर चर्चा की थी लेकिन इसके बाद स्थितियां नाटकीय रूप से बदल गई और हम उनसे सामंजस्य नहीं बिठा पाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब हमने पहले दो ओवर खेल लिए तब हमें लगा कि यह विकेट वैसा नहीं है जिसमें 250 से अधिक रन बने जैसा कि पिछले कुछ मैच में होता रहा है। इसलिए हमारी पूरी रणनीति बदल गई।’’ विटोरी ने कहा कि उनकी रणनीति पावर प्ले का पूरा उपयोग करने की थी लेकिन जल्द ही उनकी यह रणनीति नाकाम हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पावर प्ले का पूरा उपयोग करना चाहते थे लेकिन दुर्भाग्य से हम विकेट खोते रहे। एक बार जब हमें पता चल गया कि यह विकेट हो ऐसा नहीं है जैसा हमने सोचा था तो हम 180 रन तक पहुंचने के बारे में सोचने लगे लेकिन पावर प्ले में चार विकेट गंवाने से हम वहां तक नहीं पहुंच पाए।’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital