हम भारत और पाकिस्तान के बीच ”सार्थक और शांतिपूर्ण सबंध” चाहते हैं : अमेरिका

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Mar 2024 08:11 PM
हम भारत और पाकिस्तान के बीच ”सार्थक और शांतिपूर्ण सबंध” चाहते हैं : अमेरिका
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. अमेरिका ने कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच ”सार्थक और शांतिपूर्ण सबंध” देखना चाहता है, लेकिन यह भी स्पष्ट करना चाहता है कि बातचीत का तरीका, दायरा और प्रकृति दोनों पड़ोसी देशों को तय करना है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने यह टिप्पणी भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को दूसरी बार पद की शपथ लेने पर दी गई बधाई के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में की.

मिलर ने कहा, ”निश्चित तौर पर हम प्रधानमंत्री के बयान का स्वागत करता है. अमेरिका, भारत और पाकिस्तान संबंध को महत्व देता है और चाहता है कि यह संबध सार्थक और शांतिपूर्ण हो.” एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ”हम भारत और पाकिस्तान के बीच सार्थक और शांतिपूर्ण बातचीत का स्वागत करेंगे, लेकिन किसी भी बातचीत की गति, दायरा और प्रकृति भारत और पाकिस्तान को तय करना होगा.” प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी. मतों में धांधली के आरोपों से घिरे अनिर्णायक चुनाव के लगभग एक महीने बाद, शरीफ ने नकदी संकट से जूझ रहे देश की बागडोर दूसरी बार संभालते हुए सोमवार को पद की शपथ ली.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu