पश्चिम बंगाल: संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर लगी आग को काबू में किया गया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 07 Apr 2023 12:40 PM
पश्चिम बंगाल: संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर लगी आग को काबू में किया गया
ऑडियो सुनें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर लगी आग को काबू में कर लिया गया है और ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम लगी आग पर काबू पाने में दमकल की सात गाड़ियों को करीब तीन घंटे का समय लगा।
उन्होंने बताया कि आग की इस घटना के बाद पूर्वी रेलवे के बजबज-सियालदह खंड पर ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘ट्रेनों की आवाजाही अब सामान्य है।’’ अधिकारी ने कहा कि रेलवे की किसी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन आग में कई प्लेटफॉर्म पर स्थित 20 से अधिक छोटी दुकानें पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गईं। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav