वेस्टइंडीज पहले टेस्ट में जीत के करीब, चौथे दिन गिरे 17 विकेट

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 26 Nov 2024 02:53 PM
वेस्टइंडीज पहले टेस्ट में जीत के करीब, चौथे दिन गिरे 17 विकेट
ऑडियो सुनें

नॉर्थ साउंड: बांग्लादेश की टीम पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज से 224 रन पीछे है और दूसरी पारी के उसके तीन ही विकेट बाकी है। जीत के लिये 333 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने चौथे दिन के आखिर में सात विकेट 109 रन पर गंवा दिये थे। चौथे दिन 17 विकेट गिरे जिनमें से 14 तेज गेंदबाजों ने लिये।

खराब रोशनी के कारण लगातार तीसरे दिन खेल रोके जाने के समय जाकिर अली 15 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने मेहदी हसन मिराज (45) के साथ 43 रन की साझेदारी की। खेल समाप्त होने से चार ओवर पहले मेहदी आउट हो गए। वेस्टइंडीज के लिये केमार रोच और जेडेन सील्स ने तीन तीन विकेट लिये। रोच ने जाकिर हसन (0), शहादत हुसैन (चार) और मोमिनुल हक (11) को आउट किया।

मेहदी ने इसके बाद लिटन दास (22) के साथ 36 और जाकिर के साथ 43 रन की साझेदारी की। सील्स ने मेहदी और तैजुल इस्लाम को आउट करके वेस्टइंडीज को जीत के करीब पहुंचाया। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 152 रन पर आउट हो गई थी। बांग्लादेश के लिये तसकीन अहमद ने 64 रन देकर छह विकेट लिये।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital