आपकी प्राथमिकताएं क्या थीं ‘मैडम’ : महुआ ने फ्लाइंग किस विवाद पर स्मृति पर साधा निशाना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 10 Aug 2023 09:45 PM
आपकी प्राथमिकताएं क्या थीं ‘मैडम’ : महुआ ने फ्लाइंग किस विवाद पर स्मृति पर साधा निशाना
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और उत्पीड़न मामले में आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद को लेकर उन्होंने (ईरानी) एक शब्द भी नहीं कहा और अब वह ‘फ्लाइंग किस’ की बात कर रही हैं.

मोइत्रा का यह बयान लोकसभा में राहुल गांधी से जुड़े फ्लाइंग किस विवाद पर स्मृति ईरानी के बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सांसद को ्त्रिरयों से द्वेष रखने वाला व्यक्ति बताते हुए कहा था कि सदन में ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी.
इस घटना को लेकर भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की थी और राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी.

तृणमूल कांग्रेस सांसद मोइत्रा ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ” जब भाजपा के एक सांसद पर हमारी चैम्पियन महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और उत्पीड़न करने का आरोप लगता है, तब हम महिला एवं बाल विकास मंत्री से एक शब्द भी नहीं सुनते हैं और अब वह फ्लाइंग किस की बात कर रही हैं.” महुआ मोइत्रा ने कहा, ” आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं मैंडम.” तृणमूल कांग्रेस सांसद की टिप्पणी को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर आरोपों के संदर्भ में देखा जा रहा है जिन पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं. पुलिस ने सांसद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu