पत्नी का आतंक, डेढ़ साल तक छुपता फिरता रहा पति

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 28 Jul 2023 08:25 PM
पत्नी का आतंक, डेढ़ साल तक छुपता फिरता रहा पति
ऑडियो सुनें

इडुक्की/पत्तनमथिट्टा. केरल के पत्तनमथिट्टा जिले में 34 वर्षीय एक व्यक्ति करीब डेढ़ साल पहले अपने किराए के घर से लापता हो गया था और अब उसे इडुक्की जिले के एक गांव से खोज निकाला गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने नौशाद को थोम्मनकुथु से खोज निकाला. उसके एक दिन पहले ही उसकी 25 वर्षीय पत्नी अफसाना को उसके लापता होने के मामले में गिरफ्तार किया गया था.

अफसाना ने पुलिस को दिए एक बयान में कहा था कि नौशाद की हत्या कर दी गई है और उसके शव को दफना दिया गया है. पुलिस के अनुसार नौशाद नवंबर 2021 में अपने किराए के घर से लापता हो गया और उसके बाद वह थोम्मनकुथु में एक खेतिहर मजदूर के रूप में रह रहा था. नौशाद ने संवाददाताओं से कहा कि वह घर से भाग गया क्योंकि वह अपनी पत्नी से डरा हुआ था. नौशाद ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी द्वारा बुलाए गए कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की थी.

पुलिस ने पुलिस को गुमराह करने वाला बयान देने के आरोप में अफसाना को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया. महिला के बयान के आधार पर शव को बरामद करने के लिए पुलिस अफसाना को कुछ स्थानों पर ले गई थी. पुलिस नौशाद के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी मामले की जांच कर रही थी और उसने अफसाना द्वारा हाल ही में नौशाद को देखने का दावा किए जाने के बाद उसने कोड्डाल पुलिस थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu