दिवाली के धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक महत्व की मान्यता के लिए प्रस्ताव पेश करेंगे: अमेरिकी सांसद

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 13 Oct 2023 12:17 PM
दिवाली के धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक महत्व की मान्यता के लिए प्रस्ताव पेश करेंगे: अमेरिकी सांसद
ऑडियो सुनें

वांिशगटन: भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने दीपावली त्योहार को मान्यता देने के लिए प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश करने की अपनी योजना की बृहस्पतिवार को घोषणा की। कृष्णमूर्ति ने एक बयान में कहा, ”दुनियाभर में और यहां अमेरिका में सिख, जैन और ंिहदुओं के लिए दीपावली खुशियों के साथ-साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने का त्यौहार है।” उन्होंने कहा कि हर साल भारतीय मूल के लाखों अमेरिकियों के साथ ही दुनिया भर में करोड़ों लोग दीपावली मनाते हैं। इस साल यह त्योहार 12 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ”मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि मैं दीपावली के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को मान्यता देने के लिए एक द्विदलीय प्रस्ताव फिर से पेश कर रहा हूं।” कृष्णमूर्ति ने कहा, ”मुझे उम्मीद है कि मेरे इस प्रयास में दोनों दलों के मेरे सहयोगी शामिल होंगे और उन सभी परिवारों को सुरक्षित व खुशहाल दीपावली मनाने की शुभकामनाएं देंगे, जो अपने प्रियजनों के साथ दीपक जलाने व अच्छे स्वास्थ्य तथा शांति के लिए प्रार्थना करने के लिए एकत्रित होंगे।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav