उमरिया: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) में बुधवार को बाघ के हमले में 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वन रेंजर मुकेश कुमार अहिरवार ने बताया कि देवरी गांव की रहने वाली महिला वन उपज इकट्ठा कर रही थी, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया ।
उन्होंने कहा कि बीटीआर के मानपुर रेंज के आसपास वन उपज एकत्र कर रहे अन्य लोगों द्वारा शोर मचाने के बाद बाघ मौके से भाग गया। अहिरवार ने बताया कि महिला को शुरुआत में मानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी गंभीर हालत के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए शहडोल ले जाया गया।