हर वर्ग के विकास के लिए काम : भूपेश

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 30 Mar 2022 12:46 AM
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार, प्रदेश के हर वर्ग के उत्तरोत्तर विकास के लिए निरंतर काम कर रही है. वहीं, कर्मचारियों के हित में जो भी संभव हो सकेगा, उसके लिए भी सरकार सदैव तत्पर है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में यह
बात कही.

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पंचायत सचिवों के नियमितीकरण की मांग पर मुख्य सचिव स्तरीय कमेटी बनाने की घोषणा भी की. शिक्षक संवर्ग व पंचायत सचिव के 12 संघों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्मान किया. प्रदेशभर से बड़ी संख्या में जुटे शिक्षकों व पंचायत सचिवों ने इस संवदेनशील फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news