World Cup 2023: आज जीत का चौका लगाने उतरेगा भारत, रोहित और विराट का है बांग्लादेश के खिलाफ दमदार रिकॉर्ड…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 19 Oct 2023 12:02 PM
World Cup 2023: आज जीत का चौका लगाने उतरेगा भारत, रोहित और विराट का है बांग्लादेश के खिलाफ दमदार रिकॉर्ड…
ऑडियो सुनें

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया अब तक विश्व कप 2023 में हारी है. भारत ने अपने पहले तीनों मैच जीते हैं जबकि बांग्लादेश को तीन में से एक ही मुकाबले में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच विश्व कप में अबतक 4 मैच खेले गए हैं और भारत ने पिछले तीनों मुकाबले जीते हैं. बांग्लादेश ने 16 साल पहले 2007 के विश्व कप में भारत को हराया था. भारत की नजर जीत के चौके पर होगी जबकि बांग्लादेश 16 साल पुराना इतिहास दोहराने की कोशिश करेगा.

भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान क्या बारिश होगी? ये सवाल फैंस के जहन में होगा. क्योंकि मैच से एक दिन पहले वैकल्पिक अभ्यास सत्र के दौरान पुणे में हल्की बूंदा-बांदी हुई थी. इसी वजह से विकेट को आनन-फानन में कवर्स से ढंकना पड़ा था. राहत की बात ये है कि मैच के दौरान बारिश की आशंका न के बराबर है. हां, ओस का असर हो सकता है. ऐसे में टॉस का रोल अहम रहेगा.

बता दें कि भारत ने विश्व कप 2023 में इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को हराया है जबकि बांग्लादेश ने अपना शुरुआती मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया था. इसके बाद से उसे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. बांग्लादेश का भारत के खिलाफ हालिया वनडे रिकॉर्ड अच्छा है. पिछले 4 में से बांग्लादेश ने तीन वनडे में भारत को हराया है. पिछले महीने एशिया कप के सुपर-4 राउंड के मैच में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को शिकस्त दी थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav