रूस में 49 लोगों को ले जा रहे विमान का मलबा मिला

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 24 Jul 2025 01:46 PM
रूस में 49 लोगों को ले जा रहे विमान का मलबा मिला

ऑडियो सुनें

मॉस्को: रूस के सुदूर पूर्व में 49 लोगों को ले जा रहे एक विमान का मलबा मिला है। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने बताया कि विमान का “जलता हुआ मलबा” मिला है। हालांकि मंत्रालय ने इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी।

क्षेत्रीय गवर्नर वासिली ओरलोव ने बताया कि एएन-24 यात्री विमान में पांच बच्चों समेत 43 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। विमान रूस-चीन सीमा पर स्थित ब्लागोवेशचेंस्क शहर से ंिटडा शहर जा रहा था।
साइबेरिया की अंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित यह विमान ंिटडा हवाई अड्डे से कई मील दूर राडार से गायब हो गया था और हवाई यातायात नियंत्रकों से इसका संपर्क टूट गया था।

By navabharat digital