युवा हमारी विचारधारा की ओर आकर्षित हुए, हर साल बड़ी संख्या में हमसे जुड़ रहे: RSS

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 Jul 2024 07:37 PM
युवा हमारी विचारधारा की ओर आकर्षित हुए, हर साल बड़ी संख्या में हमसे जुड़ रहे: RSS
ऑडियो सुनें

रांची. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक पदाधिकारी ने रविवार को कहा कि बड़ी संख्या में युवा ”आरएसएस की विचारधारा की ओर आर्किषत हो रहे हैं” और हर साल इसका हिस्सा बन रहे हैं. संघ के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि ‘ज्वाइन आरएसएस’ मंच के माध्यम से हर साल एक लाख से अधिक युवा संघ से जुड़ रहे हैं. आंबेकर रांची में प्रांत प्रचारकों की तीन दिवसीय बैठक के समापन अवसर पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा, ”इस वर्ष जून तक कुल 66,529 लोग आरएसएस में शामिल हुए हैं.” संघ पदाधिकारी ने कहा कि बैठक के दौरान संगठन के विस्तार और आगामी ‘शताब्दी वर्ष समारोह’ पर चर्चा की गई. झारखंड में कथित धर्मांतरण के बारे में पूछे गए सवाल पर आंबेकर ने कहा कि कुछ लोग इसके लिए अनुचित तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, जो सही नहीं है.

उन्होंने कहा, ”इसे रोकने के लिए कानून है और सभी को इसका पालन करना चाहिए. आरएसएस इस प्रथा के खिलाफ रहा है.” बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, महासचिव दत्तात्रेय होसबाले, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और सभी प्रांत प्रचारकों सहित शीर्ष आरएसएस नेताओं ने भाग लिया. यह संगठन वर्ष 2025 में अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करेगा.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  2. 2 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  3. 3 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  4. 4 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu